यह है दुनिया की 'सबसे दुखी बिल्ली' - With Images

कितनी उदास लग रही है न यह बिल्ली! इस बिल्ली को इंटरनेट यूजर्स ने दुनिया की सबसे दुखी बिल्ली का तमगा दिया है। लुहु नाम की यह बिल्ली चाहे कुछ भी करे, लेकिन उसके चेहरे के भाव कभी नहीं बदलते। उसकी आंखों में यही गहरी उदासी छाई रहती है।


लुहु बीजिंग में अपने मालिक मैगी लियू के साथ रहती है। उसके साथ उसके 2 भाई और भी हैं। मैगी ने इन तीनों बिल्लियों की तस्वीरें शेयर करने के लिए एक इंस्टाग्राम पेज बनाया है, जिस पर अब तक 40 हजार फॉलोअर बन चुके हैं। लुहु के दोनों भाई जहां खुश दिखते हैं, वहीं लुहु के चेहरे के भाव बदलने का नाम ही नहीं लेते।


लुहु के दोनों भाई जहां खुश दिखते हैं, वहीं लुहु के चेहरे के भाव बदलने का नाम ही नहीं लेते। लुहु खेलती है, खाती है, सजती-संवरती भी है, लेकिन उसकी आंखों की उदासी दूर ही नहीं होती। इसी वजह से उसके फैंस ने उसे दुनिया की सबसे दुखी बिल्ली कहना शुरू कर दिया है।


उसकी उदास आंखें ही उसे इंटरनेट यूजर्स के बीच फेमस बना रही हैं। कुछ लोग उसकी 'उदासी' के मजे ले रहे हैं तो कुछ गंभीरता से इस बात पर विचार कर रहे हैं कि आखिर लुहु इतनी उदास है क्यों!

Post a Comment

Previous Post Next Post