लाइव शो में रिपोर्टर की बिकीनी से हो गई गड़बड़ - Images

चिली की एक टीवी रिपोर्टर के लिए एक लाइव शो के दौरान उस समय काफी असहज स्थिति पैदा हो गई, जब प्रशांत महासागर की बर्फ सी ठंडी लहरों ने उनकी बिकीनी खोल दी। टीवी रिपोर्टर बेरनाडेटा मिडलटन सुबह-सुबह 'गुड मॉर्निंग एवरीवन' नामक शो के लिए रिपोर्टिंग कर रही थीं कि तभी शो के प्रस्तुतकर्ताओं ने उन्हें लहरों में उतरने का चैलेंज दे दिया।


बेरनाडेटा ने भी खुशी-खुशी दर्शकों के सामने स्ट्रिप्टीज करते हुए अपनी नीली ड्रेस बहुत अदा से उतारी। अंदर उन्होंने फिरोजी रंग की बिकीनी पहन रखी थी। बेरनाडेटा बताती हैं कि उनका समुद्र में जाने का कोई इरादा नहीं था। वह बैंडो बिकीनी भी उन्हें हाल ही में तोहफे में मिली थी। उन्होंने कहा कि मैंने बैंडो को संभाले रखने के लिए स्ट्रैप्स भी नहीं जोड़े थे।


रिपोर्टर ने कहा, 'उन्होंने मुझसे पानी में कूदने को कहा और मैं चली गई।' उनके पहले गोते में तो बिकीनी टिकी रही, लेकिन जब दूसरे गोते में समुद्र की लहरों ने उनकी बिकीनी कमर के नीचे खिसका दी।


हालांकि, उन्होंने बहुत फुर्ती से खुद को संभाला और फिर हंसते हुए कैमरे को फेस किया। उन्होंने कहा कि यह फनी सिचुएशन थी।


बेरनाडेटा ने 2014 में भी सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने सिर पर ताज पहनकर प्रिंस हैरी को सरेआम प्रपोज कर दिया था। उन्होंने प्रिंस से कहा कि राजकुमारी केट की तरह उनका सरनेम भी मिडलटन है, इसलिए वह उनकी अगली पत्नी बनेंगी। अचानक आए इस प्रपोजल पर प्रिंस हैरी बस मुस्कुराकर रह गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post