आत्माओं से बात करने का चौथा तरीका आप भी जानिए..

चेतावनी :
 यह आस्‍था और अंधविश्वास का मामला है। यह महज मनोरंज भी हो सकता है और हो सकता है कि यह आपके लिए खतरनाक सिद्ध हो। कहते हैं कि बुलाना आसान है पर भेजना मुश्किल होता है। कई बार बुलाई गई आत्मा वापस नहीं जाती है। माना जाता है कि वापस नहीं जाने वाली आत्माएं आपके जीवन में होनी और अनहोनी घटनाओं को अंजाम देने लगती है।

 

हो सकता है कि नहीं लौटने वाली आत्मा कि उपस्थिति से आपका जीवन एक नर्क बन जाए। यह भी कहा जाता है कि ऐसे लोगों का मुकाम दवाखाना, पागलखान या कैदखाना होता है। हो सकता है कि आत्मा को बुलाने के चक्कर में कोई आत्महत्या ही कर ले या उसकी हत्या ही हो जाए। पाठक कृपया अपने स्वविवेक से काम लें। यह लेख समाज में प्रचलित बातों की सिर्फ जानकारी हेतु है।

किसी को माध्यम बनाएं : अक्सर हम ग्रामिण इलाकों में सुनते या देखते हैं कि किसी व्यक्ति के शरीर में देवी या देवता आता है। वह हिलने लगता है और फिर देवी या देवता इस व्यक्ति के शरीर के माध्यम से लोगों से जुड़कर उनकी समस्या का समाधान करते हैं। इसी तरह कोई आत्मा भी किसी व्यक्ति को अपना माध्यम बनाकर उसके शरीर में प्रवेश कर बातें कर सकती है।

 
किसी भी आत्मा का माध्यम ऐसा ही व्यक्ति बन सकता है जिसमें समर्पण भाव और संवेदनशीलता हो। ऐसा व्यक्ति आंख बंदकर कुछ देर तक आत्मा का आह्‍वान करता है और फिर आत्मा माध्यम के शरीर में प्रवेश करके संवाद करने लगती है। ऐसे में माध्यम की आवाज और उसका व्यवहार बदल जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post