अगर लड़की को हुआ है आपसे प्‍यार तो करेगी ये चीज़ें...



1. उलटी-पुलटी हरकतें करेगी 
 
अगर वो (लड़की) आपके सामने आते ही अपने बालों से खेलने लगे, उल्‍टी-पुल्‍टी बाते करने लगे या फिर कोई ऐसी चीज़ करने लगे जो वो आम तौर पर नहीं करती तो समझे कि वो आप पर फिदा है और आपसे इश्क करने लगी है।
 
 
2.झगडे़ करेगी 
 
वो आपसे लड़ेगी भी और आपको छोड़ कर जाएगी भी नहीं। वो आपको उल्‍टे जवाब देगी और आपको बहुत चिढ़ाएगी भी। ऐसा वो इसलिये करेगी कि वो नहीं चाहती कि आप उसके अंदर की भावनाओं को समझें।

 
3.आपके साथ ज्‍यादा समय बिताना चाहेगी 
 
अगर लड़की आपको पसंद करती है तो, वह आपको आपके दोस्‍तों की भीड़ से निकाल कर लाएगी और किसी न किसी बहाने से आपके साथ अकेले समय बिताएगी। वह हर ऐसे तरीके आजमाएगी जिससे कि आप हर वक्‍त केवल उसके ही करीब रहें।
 
4.आपकी बातों से उदास होगी 
 
वैसे तो अगर कोई उसे कुछ भी कहे, उसको किसी की बातों का फरकनहीं पड़ता, पर अगर आपने उसे कुछ बोल दिया तो वह उस बात से नाराज हो जाएगी। आपको पता भी नहीं चलेगा कि वह आपकी कौन सी बात से नाराज है। ऐसा इसलिये होता है क्‍योकि वह चाहती है कि आप उसे प्‍यार करें, लेकिन वो ये बात बोल नहीं सकती।


5.आपके बारे में सब कुछ जानना चाहेगी 
 
वो आपकी लाइफ (जिन्दगी) के बारे में सब कुछ जानना चाहेगी- आपके अपने पैरेंट्स से कैसा रिश्‍ता है, आपके अकेले में क्‍या करना पसंद करते हैं, पहले कितनी लड़कियों के साथ डेट कर चुके हैं, स्‍कूल में कैसे दोस्‍त थे, लाइफ के प्रति नज़रिया, फेवरेट मूवी, आदि।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post