ऑनलाइन डेटिंग के लिये 5 टिप्‍स



आज कल युवा सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग ना सिर्फ दोस्त बनाने के लिए बल्कि गर्ल-फ्रेंड और ब्वॉय फ्रेंड ढूंढने के लिए भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल नेटवर्किंग आज के जमाने में मैरेज काउंसलर हो गया है। कई लोग तो इन साइटों के जरिए अपने लिए एक अच्छे पार्टनर की तलाश कर लेते हैं। 
सोशल साइटों ने ऑनलाइन डेटिंग को बढावा दिया है। विदेशियों की तरह ही भारतीय युवा भी ऑनलाइन डेटिंग को स्वीकारते जा रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर मिलने के बाद वह एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं और प्रेम संबंध को स्वीकार लेते हैं। Read More : शर्मीली लड़की को कैसे करें आ​कर्षित ?
मगर सुनने में यह जितना अच्‍छा लगता है उतना असल जिंदगी में होता नहीं है। ऑनलाइन डेटिंग करने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन इस ऑनलाइन डेटिंग के कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप चालाकी के साथ डेटिंग करेंगे तो आपको कभी कोई धोखा नहीं दे पाएगा। आइये जानते हैं ऑनलाइन डेटिंग करने के 8 दमदार टिप्‍स-

 
1. न बनाएं फेक प्रोफाइल 
अपनी प्रोफाइल को ले कर हमेशा ईमानदार रहें और कुछ भी झूंठ न लिखें। अगर आप मोटे या बहुत ज्‍यादा पतले हैं तो, खुद की फोटो वैसे ही लगाएं, इसमें शर्माने की जरुरत नहीं है। कभी भी प्‍यार का रिश्‍ता झूठ की बुनियाद पर ना टिकाएं। लोग ईमानदारी की सराहना करते हैं, इसे कभी ना भूलें।
2.पहली चैट करते समय ध्‍यान रखें 
जब भी पहली चैट करें तो, स्‍मार्ट तरीके से बात शुरु करें। फालतू की गॉसिप करने से बचें। हर लड़का भला ही होगा इसका कोई पता नहीं है इसलिये अगर आप लड़की हैं तो बातों का सिलसिला एक सीमित दायरे में ही रखें। अगर उसकी कोई बात पसंद नहीं आती तो उसे वहीं पर टोंक दें और आगे के लिये हिदायत दे दें।

3.ना दें पूरी जानकारी 
कई कम उम्र के लड़के और लड़कियों की आदत होती है कि वे कूल बनने के चक्‍कर में अपनी प्रोफाइल पर सारी जानकारी दे बैठते हैं। प्रोफाइल पर अपना फोन नंबर, घर का पता या फिर कोई भी प्राइवेट इंनफार्मेशन शेयर करने से बचें, क्योंकि इन जानकारियों का दुरूपयोग कर लोगों को परेशान करने के अनेक मामले देखने में आते हैं।Read More : शर्मीली लड़की को कैसे करें आ​कर्षित ?

4.ऑनलाइन बातों को न लें इतना सीरियस 
अगर आपने ऑनलाइन डेटिंग करने का फैसला लिया है तो यह जान लें कि इस रिश्‍ते को बिल्‍कुल भी गंभीरता से न लें क्‍योंकि यह आपकी असली दुनिया नहीं है। कुछ लोग खुद को जैसा प्रदर्शित करते हैं वे वास्तविक जीवन में वैसे नहीं होते।Read More : शर्मीली लड़की को कैसे करें आ​कर्षित ?

5.भावनाओं में न बहें 

जब भी आप ऑनलाइन या ई-मेल से रोमांस करें इतना जरूर ध्यान में रखे कि पहली बार में ही अपने बारे में पूरी जानकारी न दें। भावनओं में बह कर अपने बारे में सब कुछ न बताएं। अगर ऑनलाइन डेटिंग करनी है तो सोच-समझ कर करें।

Read more : अगर लड़की को हुआ है आपसे प्‍यार तो करेगी ये चीज़ें...  
Read More : शर्मीली लड़की को कैसे करें आ​कर्षित ?

Read more at: http://hindi.boldsky.com/relationship/love-and-romance/2013/03/8-online-dating-tips-002840.html#slide2367

Post a Comment

Previous Post Next Post