खुशखबरी: WhatsApp ने अपने यूजर्स को दिया है अब तक का सबसे बड़ा तोहफा!!! कंपनी ने इससे बड़ा ऐलान कभी नहीं किया था. देखें पूरी खबर...




नई दिल्ली: व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी. कंपनी इस साल से अब वार्षिक सदस्यता शुल्क जो 1 डॉलर (करीब 68 रुपये) था, को खत्म कर रही है. इस योजना का खुलासा करते हुए बताया गया कि सदस्यता शुल्क को आने वाले हफ्तों में सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया जाएगा.

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिये जानकारी दी कि ‘कई व्हाट्सऐप यूजर्स के पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं होता है इसलिए आने वाले हफ्तों में हम अपने ऐप के अलग-अलग वर्ज़न से इस शुल्क को हटा लेंगे. अब व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा.’

अब तक व्हाट्सऐप के कुछ यूजर्स को एक साल के बाद वार्षिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता था. हालांकि, ज्यादातर यूज़र्स से यह शुल्क कभी भी नहीं लिया गया. इसकी जगह हर बार एक साल के लिए मुफ्त सेवा दे दी जाती थी.

कंपनी ने इसके बारे में जानकारी देने के साथ यह भी बताया कि दुनिया भर में व्हाट्सऐप के यूजर्स की संख्या 100 करोड़ पार कर चुकी है. आपको बता दें कि सितंबर 2015 में ही व्हाट्सऐप के यूजर्स की संख्या 90 करोड़ पार कर चुकी थी.http://abpnews.abplive.in/gadgets/whatsapp-becomes-free-drops-annual-subscription-fee-317613/

Post a Comment

Previous Post Next Post