घर की गरीबी ने तरन्नुम को बना दिया था बार डांसर, मुंबई की सबसे खूबसूरत इस डांसर पर एक रात में लुटा दिए गए थे Rs. 90 लाख...


मुंबई: सुप्रीम कोर्ट द्वारा डांस बार पर लगी रोक हटाने के फैसले के बाद महाराष्ट्र में 2005 से बंद डांस बार फिर एक बार गुलजार होंगे। इनके बंद हो जाने से इनमें डांस करने वाली डांसर्स ने दुबई और बैंकॉक का रुख कर लिया है। मुंबई में एक दौर ऐसा भी था, जब रात भर यह बार गुलजार रहते थे और इनमें काम करने वाली बार गर्ल्स पर होती थी नोटों की बारिश। उस दौर में तरन्नुम खान नाम की एक डांसर(बार बाला) ने खूब सुर्खियां और पैसा बटोरा। तरन्नुम को देश की सबसे रईस बार बाला भी कहा जाता है। उसपर एक रात में 90 लाख रुपये लुटाए गए थे। 
 
 

दंगे ने बदल दी जिंदगी
मुंबई के अंधेरी इलाके की रहने वाली तरन्नुम के पिता एक छोटी सी दुकान चलाते थे। तरन्नुम के परिवार में उसके भाई, बहन समेत कुल 6 लोग थे। इस दुकान से होने वाली आमदनी से 6 लोगों के इस परिवार का बमुश्किल गुजारा चलता था। 1992 में हुए सांप्रदायिक दंगों में तरन्नुम का घर और दुकान लूट ली गई। पूरा परिवार सड़कों पर आ गया। नौबत रिलीफ कैंप में रहने तक की आ गई। इसके बाद सदमे से पिता को दिल का दौरा पड़ा और वह बिस्तर पर लेट गए। घर की आर्थिक स्थिति को देख कर तरन्नुम को डांस बार में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 
 
एक रात में 90 लाख
इसके बाद तरन्नुम ने मुंबई के दीपा बार में काम शुरू किया। बार में काम करने के दौरान कुछ ही समय में तरन्नुम इस कदर फेमस हुई कि उसका डांस देखने के लिए लोग दूर-दूर से आने लगे। तरन्नुम पर एक रात में लाखों लुटाने वाले सैकंडों थे। इन्हीं की बदौलत तरन्नुम कुछ ही दिनों में बन गई मुंबई की करोड़पति बार बाला। तरन्नुम ने 16 साल की उम्र से बार में डांस करने का काम शुरू किया था। तरन्नुम को मुंबई की सबसे खूबसूरत बार गर्ल भी कहा जाता था। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्टांप पेपर घोटाले का मुख्य अभियुक्त अब्दुल करीम तेलगी भी तरन्नुम का दीवाना था। एक रात उसने तरन्नुम पर 90 लाख रुपये से ज्यादा लुटा दिए थे। 
 
 
मुंबई के इसी दीपा बार में काम करती थी तरन्नुम।
 
तरन्नुम के घर इनकम टैक्स का छापा
तरन्नुम ने अपनी कमाई से मुंबई के वर्सोवा इलाके में 2000 वर्ग फुट का एक आलीशान बंगला भी खरीदा। 2005 में महाराष्ट्र सरकार के डांस बार बंद करने के फैसले के बाद तरन्नुम के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा और उसकी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि यह छापा तरन्नुम के पुराने सीए के कहने पर डाला गया था।
 
 
क्रिकेट सट्टेबाजी में हुई गिरफ्तार
इनकम टैक्स के छापे से पता चला कि तरन्नुम डांस बार बंद हो जाने के बाद क्रिकेट बेटिंग(सट्टेबाजी) से जुड़ गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक तरन्नुम के मोबाइल फोन में कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों के मोबाइल नंबर मिले थे। तरन्नुम से पूछताछ में यह भी पता चला कि सट्टेबाजी की दुनिया में उसे सुनील दुबई और धीरज जोगेश्वरी उर्फ डी.जे. नाम का बुकी लेकर आया था। क्राइम ब्रांच ने तरन्नुम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके 16 सितंबर 2005 को उसे और बुकी डीजे को गिरफ्तार कर किया। सुनील दुबई उस केस में अभी भी वॉन्टेड है। 
 
 क्रिकेट सट्टेबाजी में तरन्नुम हुई थी गिरफ्तार-फाइल फोटो।
 
 
 तरन्नुम की लाइफ पर बनी फिल्म से ली गई तस्वीर। 
http://www.bhaskar.com/news/MH-PUN-HMU-meet-india-richest-dance-bar-girl-tarannum-khan-5142160-NOR.html?seq=1

Post a Comment

Previous Post Next Post