आत्माओं से बात करने का दूसरा तरीका आप भी जानिए..

चेतावनी :
 यह आस्‍था और अंधविश्वास का मामला है। यह महज मनोरंज भी हो सकता है और हो सकता है कि यह आपके लिए खतरनाक सिद्ध हो। कहते हैं कि बुलाना आसान है पर भेजना मुश्किल होता है। कई बार बुलाई गई आत्मा वापस नहीं जाती है। माना जाता है कि वापस नहीं जाने वाली आत्माएं आपके जीवन में होनी और अनहोनी घटनाओं को अंजाम देने लगती है।

 

हो सकता है कि नहीं लौटने वाली आत्मा कि उपस्थिति से आपका जीवन एक नर्क बन जाए। यह भी कहा जाता है कि ऐसे लोगों का मुकाम दवाखाना, पागलखान या कैदखाना होता है। हो सकता है कि आत्मा को बुलाने के चक्कर में कोई आत्महत्या ही कर ले या उसकी हत्या ही हो जाए। पाठक कृपया अपने स्वविवेक से काम लें। यह लेख समाज में प्रचलित बातों की सिर्फ जानकारी हेतु है।

तीन पैर की टेबल : एक तीन पैरों वाली टेबल लें और उसके नीचे एक लकड़ी का गुटका रख दें। टेबल टर्निंग विधि भी कहते हैं। फिर अपने दोस्तों की टीम के साथ उसके चारों ओर कुर्सी लगाकर बैठ जाएं। सभी अपनी हथेलियों को टेबल पर रख दें। अब उस व्यक्ति के बारे में सोचे जिसे आप बुलाना चाहते हैं। थोड़ी ही देर में टेबर में कंपन होने लगेगा। यह आत्मा के आगमन की सूचना होगी।

 
यदि टेबल के नीचे गुटका रखा है तो अपने आप टेबल के पाए खटखटाने लग जाते हैं। इसका मतलब है कि आत्मा का आगमन हो चुका है। इसके बाद उनसे प्रश्न किया जाता है और संकेतिक तौर पर टेबल की खटखट से हर प्रश्न मिलने लगता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post