नई दिल्ली (21 अक्टूबर):सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक
ने यूजर्स की निजता के हित में एक ज़रूरी कदम उठाया है। फेसबुक ने सरकार
के प्रायोजन में की जाने वाली अकाउंट हैकिंग के बारे में अपने यूजर्स को
नोटिफाई करने की घोषणा की है।
'फारच्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक ने आश्वासन दिया है कि अगली बार अगर स्टेट-स्पॉन्सर्ड हैकर्स किसी यूजर की निजी सूचनाओं पर नजर डालेगे तो फेसबुक उन्हें इसके बारे में जरूर सूचित करेगा।
फेसबुक ने बीते हफ्ते यूजर्स के लिए एक सार्वजनिक संदेश में बताया कि भविष्य में किसी भी मौके पर ऐसी स्थिति पर सूचना दी जाएगी। ये कदम तब उठाया जाएगा अगर लगेगा कि हैकर सरकार की तरफ से सक्रिय हैं और काम कर रहे हैं। फेसबुक ने कहा कि जिन यूजर्स के अकाउंट्स पर अटैक होने का शक है, उन्हें एक नोटिफिकेशन मिलेगा। जिसमें उन्हें संभावित स्टेट-स्पॉन्सर्ड हैक की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें अपने लॉग-इन अप्रूवल्स को चालू करने का एक ऑप्शन भी दिया जाएगा। जिससे दूसरी डिवाइसेस में यूजर्स को अकाउंट एक्सेस करने से ब्लॉक करने की सुविधा दी जाएगी।
फेसबुक ने कहा कि वे लगातार यूजर्स के अकाउंट्स को संभावित संदिग्ध गतिविधियों के लिए मॉनीटर करते हैं। फेसबुक ने एक पोस्ट में कहा, ''हमने हमेशा ही अकाउंट्स की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। जिनके बारे में माना जाता है कि उनके साथ कॉम्प्रोमाइज़ किया गया। अगर हमें लगता है कि अगर अटैक सरकार की तरफ से किया गया है तो इसके लिए हमने इस अतिरिक्त चेतावनी को दिखाने का फैसला किया है। हमने ऐसा किया है क्योंकि इस तरह के अटैक्स दूसरे अटैक्स की तुलना में और भी ज्यादा एडवांस्ड और खतरनाक होंगे। इसके लिए हम प्रभावित लोगों को अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।''
गौरतलब है, फेसबुक का यह नया नोटिफिकेशन सिस्टम 3 साल पहले गूगल के जीमेल यूजर्स के लिए लागू किए गए सिस्टम की तरह ही है। गूगल ने हाल ही में पासवर्ड अलर्ट का सिस्टम भी लागू किया है। जिससे जब भी गूगल अकाउंट की सूचनाओं को अविश्वसनीय साइट्स पर एन्टर किया जाता है तो एक अलार्म बजता है। इसके जरिए फिशिंग स्कैम्स को रोकने की कोशिश की गई।
http://hindi.news24online.com/facebook-state-sponsored-warning-9/