चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए, पढ़ें ये टिप्स

खूबसूरत चेहरा हर लड़की की चाहत होती है. जिस तरह से एक लड़की के लिए सजना संवरना मायने रखता है उसी तरह से एक खूबसूरत चेहरा भी हर लड़की की चाहत होती है और खूबसूरत चेहरा होने का मतलब है कि सबकी नजर आप पर हो. लेकिन खूबसूरत चेहरे के लिए जरूरी नहीं कि आप भी सुंदर रहें. बस अगर आपको सुंदर बनने के लिए कुछ करना है तो अपनी खूबसूरती पर दें थोड़ा ध्यान.
आप चाहे दिखने में कैसी भी क्यों न हों बस थोड़ा सा ध्यान आपके चेहरे पर कमाल का असर डाल सकता है. जानें कैसे रख सकती हैं आप अपने चेहरे का ख्याल-


क्लींजिंग
चेहरे की चमक के लिए क्लींजिंग को दिनचर्या बना लें. दिन में दो बार क्लींजिंग करें. याद रहे क्लींजिंग के लिए कठोर केमिकल का इस्तेमाल न करें. इससे त्वचा की नमी खत्म हो जाएगी. वैसे पानी एक बेहतर क्लींजिंग एजेंट है. रोजाना नहाते समय में मुंह में पानी भरें और निकालें, इससे चेहरे की त्वचा में कसावट बनी रहेगी.

चेहरे के बालों का ख्याल रखें
चेहरे के क्लीन लुक के लिए आई ब्रो समेत होंठ के उपर उग आए बालों को लगातार ट्रिम और वैक्स कराते रहें. अगर खुद से संभव नहीं है तो प्रोफेशनल से कराएं. चेहरे पर उग आए बाल चेहरे को अनाकर्षक बनाते हैं.

मॉइश्चराइजर
अगर आपके चेहरे की त्वचा शुष्क है तो आपको रोजाना मॉइश्चराइजर की जरुरत है. ड्राई स्किन वाले हमेशा सौम्य यानि वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें इससे आपके चेहरे की त्वचा में नमी हमेशा कायम रहेगी और ग्लो भी आएगा.

खूब सारा पानी पिएं
शरीर के साथ-साथ पानी चेहरे की त्वचा को भी हाइड्रेट रखती है. पानी पीने से शरीर और त्वचा से हानिकारक टॉक्सिन और तेल पसीने से बाहर निकल जाता है और आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है. दिन भर में कम से कम दस ग्लास पानी पिएं.

चेहरे को सूर्य की किरणों से बचाएं
चेहरे की त्वचा के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें हैं. इससे चेहरे पर मुंहासे, पिंपल्स, झुर्रियां, आंखों के नीचे काला घेरा और एजिंग लाइंस बन आते हैं. धूप में कम निकलें, अगर निकलना जरुरी है तो सनस्क्रीन (SPF 30) लोशन या क्रीम लगाकर जाएं.

Post a Comment

Previous Post Next Post