बिग बी (Amitabh Bachchan) की लाइफ के RARE PHOTOS

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन एक ऐसी शख्सियत हैं जिनको लेकर इंडस्ट्री के अंदर और बाहर फैन्स की लंबी कतार है। बिग बी का जादू सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं है बल्कि हम कह सकते हैं कि बच्चन परिवार बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पॉपुलर फैमिलीज में से एक है। लोग हमेशा इस परिवार के बारे में कुछ न कुछ जानने-पढ़ने और देखने की इच्छा रखते हैं।

अपने फैन्स को निराश न करते हुए बिग बी भी हमेशा सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से लगातार अपने फैन्स के टच में रहते हैं और अक्सर फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम जैसी साइट्स पर अपने और फैमिली के फोटो शेयर करते हैं।
 
बॉलीवुड के लीजेंड्री महानायक के बर्थडे पर उनके और उनके परिवार के कुछ ऐसे रेयर फोटोज आपको दिखाने जा रहा है, जिन्हें खुद बिग बी ने शेयर किया है। http://bollywood.bhaskar.com/news-frec/ENT-FLAS-rare-and-unseen-photos-of-amitabh-bachchan-5137782-PHO.html
 
 
 

 अमिताभ बच्चन ने अभिनय कॉलेज से ही शुरू कर दिया था। ये तब की तस्वीर है जब वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे। मिरांडा हाऊस कॉलेज की छात्राओं के साथ उन्होंने "दे रेप ऑफ द बेल्ट' नाम के नाटक में अभिनय किया था।



अमिताभ बच्चन के बाल संवारते उनके हेयर ड्रेसर हकीम। अब हकीम के बेटे अलीम अभिषेक के हेयर ड्रेसर हैं और वर्सोवा में उनका सैलून है। 




बेटे अभिषेक के साथ मस्ती के मूड में अमिताभ बच्चन। 



 
बचपन में कैमरे से अभिषेक की फोटो खींचते बिग बी। कैमरे को देखकर अभिषेक मुस्कुरा रहे हैं।




 
फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ जब अस्पताल से घर पहुंचे तो उन्होंने अपने पिता के पैर छुए। इस दौरान बिग बी ने पिता की आंखों में पहली बार आंसू देखे थे।






डॉन फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर चंद्र बरोट अमिताभ को सीन समझाते हुए। 






कश्मीर में फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर राकेश कुमार और अन्य लोगों के साथ क्रिकेट खेलते बिग बी।





मां तेजी बच्चन के साथ अमिताभ। 






फिल्म 'कभी-कभी' के प्रीमियर के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह के साथ बिग बी।





अपनी शादी के दौरान अमिताभ बच्चन। जया और अमिताभ की शादी 1973 में हुई।





फिल्म 'शोले' के सेट पर रमेश सिप्पी और धर्मेन्द्र के साथ अमिताभ बच्चन।





फिल्म 'अभिमान' के एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान एसडी बर्मन, लता मंगेशकर और ऋषिकेश मुखर्जी के साथ बिग बी।





भाई अजिताभ के साथ अमिताभ बच्चन। 






अपनी बिटिया श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली के साथ अमिताभ बच्चन। नव्या पियानो बजा रही हैं और बिग बी सुन रहे हैं।





बेटी श्वेता के साथ अमिताभ बच्चन। 

Post a Comment

Previous Post Next Post