गंजेपन का नया इलाज : ट्रीटमेंट के 10 दिन बाद शुरू हो जाएगी बालों की ग्रोथ


न्‍यूयॉर्क (26 अक्टूबर) :क्या आपके सिर के बाल तेज़ी से झड़ रहे हैं? क्या आपको गंजेपन का ख़ौफ़ सता रहा है? अब आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं। अमेरिका के कोलबिंया में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नई दवा की खोज की है, जिसके सहारे बाल उगाने की प्रक्रिया चूहों पर आजमाई गई और वो सफल रही है। इस प्रकिया में बस 5 दिन का ट्रीटमेंट देने के बाद 10 दिन में बालों की ग्रोथ शुरू हो जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबिया यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नई दवा की खोज की है। जिससे अब गंजेपन दंश झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। उनके सिर पर भी आसानी से बाल उग सकेंगें। इसके लिए उन्‍होंने चूहों के बाल उगाने के बाद दावा किया है।

 इस संबंध में वैज्ञानिक डॉक्‍टर एंजेला एम क्रिस्‍टियानो का कहना है कि इस दवा का अविष्‍कार करने के लिए उन्‍होंने चूहों का इस्‍तेमाल किया। उनका कहना है चूहों पर किए सफल परीक्षण से यह साफ हो गया है कि यह मनुष्‍यों पर भी सफल हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले दो चूहों के शरीर पर यह दवा उस जगह लगाई गई। जिसमें एक चूहा जिसके बाल थे और एक जिसके बाल नहीं। इसके बाद करीब 3 सप्‍ताह बाद इन चूहों में परिणाम साफ दिखने लगे।

वैज्ञानिक क्रिस्‍टियानो का कहना है यह दवा बालों के ग्रोथ प्रॉसेस को बढ़ाने में कारगर साबित हुई। तीन सप्‍ताह के बाद यह देखा गया कि जिस चूहे पर परीक्षण किया गया था, उसके बाल पूरी तरह से उग आए।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इन चूहों पर परीक्षण के बाद साफ हो गया है कि यह दवा उस जगह ही कारगर साबित होगी जिस जगह पर किन्‍ही अवरोधकों की वजह से बाल नहीं उगे हैं। जिससे अब मनुष्‍यों के भी बाल उगाए जा सकेंगे। मनुष्‍यों में यह दवा 5 दिन लगाने के बाद 10 दिन में बालों की ग्रोथ शुरू हो जाएगी। इससे गंजपन के शिकार लोगों में अब आशा की एक नई किरण जगी है।
http://hindi.news24online.com/breakthrough-in-treatment-of-baldness-scientists-identify-new-drugs-47/

Post a Comment

Previous Post Next Post