10 ऐसे क्रिकेटर जो खेलते-खेलते मैदान से ही दुनिया छोड़ गये

क्रिकेट ऐसा खेल है जिसके सब लोग दीवाने हैं. क्रिकेट का जुनून ऐसा होता कि लोग आपस में ही लड़ बैठते हैं. लेकिन ये मनोरंजक खेल ख़तरनाक भी होता है. खिलाड़ियों को देख कर तो हम सोचते हैं कि इनकी लाइफ़ मज़ेदार होगी पर ऐसा होता नहीं है दोस्त. खेलते-खेलते कई खिलाड़ी अपनी जान भी गवां चुके हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने खेल के मैदान से ही दुनिया छोड़ दी.

1. ANDY DUCAT- 1942

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को अपने घरेलू मैदान लॉर्ड्स पर अचानक खेलते हुए हार्ट अटैक आ गया था. इससे पहले की कोई कुछ कर पाता इन्होनें दम तोड़ दिया. हाथ में अपना बैट लिये ही ये दुनिया को अलविदा कह गए.


2. ABDUL AZIZ- 1959

17 साल का ये पाकिस्तानी खिलाड़ी पाकिस्तानी ट्रॉफी “क़ायदे आज़म” का फाइनल खेल रहा था कि एक बॉल इनके सीने पर आकर लगी और वह बॉल इनकी आखिरी बॉल साबित हुई. बॉल लगने के बाद ये वहीं गिर गये. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया.


3. WILF SLACK- 1989

इंग्लैंड का ये खिलाड़ी 34 साल की उम्र में खेलते हुये मैदान पर ही अपनी ज़िंदगी से हार गया. और दुनिया को मैदान पर ही अलविदा कह गया.


4. LAN FOLLEY- 1993

इंग्लैंड का ये खिलाड़ी भी घरेलू मैच खेलते वक़्त दुनिया को अलविदा कह गया.


5 RAMAN LAMBA : INDIA -1998

रमन लांबा प्वाइंट पर फिल्डिंग कर रहे थे कि बैट्स मैन ने जैसे ही शॉट खेला बॉल सीधा रमन के सर पर लगी, जिसके बाद वह बेहोश हो गये उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां रमन लांबा हमेशा के लिए मैदन और दुनिया छोड़ गये. मगर उसके बाद से प्वाइंट पर हेलमेट लगाने के लिए अनुमति मिल गई.


6. WASIM RAJA-2006

पाकिस्तान का ये खिलाड़ी एक सीरीज के दौरान अपने कमरे मे मृत पाया गया.


7. RECHARD BEAUMONT- 2012

इंग्लैंड के इस फास्ट बॉलर को मैदान पर ही खेलते हुये हार्ट अटैक हुआ और वह वहीं गिर गये. उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.


8. ZULFIQAR BAHTTI- 2013

घरेलू मैदान पर खेलते हुए पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को छाती पर एक बाउंसर लगा, जिसके बाद वे वहीं बेहोश हो गये. उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां वे मैच को बीच में छोड़ कर ही ज़िंदगी से हार गये.


9. DARRYN RANDALL-2013

अफ्रीका का ये खिलाड़ी अपने घरेलू मैच में एक पुल शॉट खेल रहा था कि बॉल चूक कर उनके सीने पर लगी. उनको अस्पताल के लिए ले जाया गया, मगर ये खिलाड़ी भी अस्पताल जाते हुए रास्ते में ही दुनिया से चले गये.


10. PHIL HUGHES-2014

ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को मैच के दौरान सर पर बाउंसर लगा, बॉल लगने के बाद वह गिर गये और बेहोशी की हालात में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो दिन बाद वो दुनिया को अलविदा कह गये.
http://www.gazabpost.com/khiladi-jo-khelte-khelte-duniya-ko-kh-gye-alvida/


Post a Comment

Previous Post Next Post