एमेजॉन ने 1,000 से ज्यादा लोगों को कोर्ट में घसीटा... वजह जान दंग रह जाएंगे आप

नई दिल्ली: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन रिटेलर एमेजॉन ने एक हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. कंपनी का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी वेबसाइट पर फर्जी रिव्यू लिखकर एमेजॉन की इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है.


कंपनी का कहना है कि 1,114 लोगों ने कथिततौर पर फर्जी रिव्‍यू लिखकर उसकी ब्रांड की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा रहे हैं. जो कि झूठे, भ्रामक और गलत जानकारी देने वाले हैं.



एमेजॉन का दावा है कि पांच डॉलर (लगभग 325 रुपए) जैसी छोटी रकम में ये लोग वेबसाइट Fiverr.com वेबसाइट के लिए झूठे रिव्‍यू सर्विस दे रहे हैं. एमेजॉन के पास फीवर एकाउंट के लोगों के नामों की सूची है, जिन्‍होंने फर्जी रिव्‍यू लिखे हैं. कंपनी अब इन लोगों के सही नामों की पहचान करने के लिए अदालत के फैसले की मांग कर रही है.


बताया जा रहा है कि यह सबसे बड़ी कानूनी कार्रवाई है, जिसके तहत इंटरनेट पर गुप्‍त पहचान को उजागर करने की कोशिश की जा रही है. इस वर्ष की शुरुआत में भी एमेजन ने फर्जी रिव्‍यू बेचने के संदेह पर कई कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी.
http://abpnews.abplive.in/gadgets/2015/10/19/article744258.ece/Amazon-sues-people-who-charge-5-for-fake-reviews

Post a Comment

Previous Post Next Post