बिना VISA 59 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं इंडियन्स, सरकार देती है इसकी इजाजत



इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स को शायद यह पता न हो कि दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जहां बिना वीजा के ट्रैवल किया जा सकता है। भारतीय सरकार इस बात की इजाजत देती है। हालांकि, जो लोग लगातार ट्रैवल करते हैं उन्हें इस कंट्री के बारे में पता हो सकता है, लेकिन बाकी नागरिकों के लिए यह अच्छी खबर है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स 59 देशों में बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। इनमें से कुछ देशों में आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी है।
पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट जारी
ग्लोबल फाइनेंस एडवाइजरी फर्म अर्टन कैप्टिल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर उन देशों की लिस्टिंग की है, जिनके पासपोर्ट सबसे पावरफुल हैं। ऐसे देश दूसरे देशों में बिना वीजा के अपने नागरिकों को घूमने की इजाजत देते हैं। इनमें सबसे पावरफुल पासपोर्ट स्वीडन का है, जो अपने नागरिकों को 174 देशों में बिना वीजा के ट्रैवल करने की इजाजत देता है।
इंडियन्स कर सकते हैं 59 देश में ट्रैवल
दुनिया के सिर्फ 59 देश ऐसे हैं, जहां इंडियन पासपोर्ट होल्डर बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। इस मामले में पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत से काफी पीछे हैं।
 
किन देशों में नहीं लगता इंडियन्स का वीजा
भूटान
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
कुक आइलैंड
डोमनि‍क
अल सल्‍वाडोर
ग्रेनेडा
हांगकांग
जमैका
माइक्रोनेशि‍या
नेपाल
नेऊ
सेंट किट्स एंड नेविस
सेंट विन्सेट एंड द ग्रेनाडाइन्स
समाओ (Samoa)
सेशेल्‍स (Seychelles)
त्रिनिदाद एंड टोबैगो(Trinidad and Tobago)
टर्क्स एंड काइकोस(Turks and Caicos)
वनुआटू(Vanuatu)
 

Post a Comment

Previous Post Next Post