ऐसे पार्टनर ढ़ूंढ़ती हैं महिलाएं



नई दिल्ली (20 सितंबर): पुरुषों में भले ही 'सुंदर' और 'छरहरी' महिला साथी की ललक ज्यादा हो, लेकिन सच यह है कि पुरुष और महिला दोनों ही इस बात का समान रूप से ख्याल रखते हैं कि उनका जोड़ीदार दिखने में आकर्षक हो। यह निष्कर्ष एक शोध में सामने आया है।

इस शोध को करने वाले चैपमैन विश्वविद्यालय के डेविड फ्रेड्रिक ने कहा, हमने इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि पुरुषों और महिलाओं में लंबे समय तक के रिश्ते के लिए आकर्षक व्यक्तित्व और संसाधन किस हद तक 'अनिवार्य' हैं और किस हद तक 'वांछनीय' हैं। पहले के अध्ययनों से पता चला था कि लंबे समय तक रिश्ता बनाने से पहले 'सुंदरता' की तलाश में पुरुष आगे थे, जबकि महिलाओं का जोर संसाधनों पर था।

लेकिन, ताजा अध्ययन ने कुछ और नतीजा निकाला। मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर फ्रेड्रिक ने कहा, हमने पाया कि पुरुष और महिला, दोनों ही इस बात पर बल देते हैं कि उनका पार्टनर उन्हें आकर्षक लगे। धनी पुरुष और वे जो दिखने में अधिक आत्मविश्वासी होते हैं, वे सुंदर जोड़ीदार के बारे में बहुत तीव्र प्राथमिकता रखते हैं।

उन्होंने बताया कि जब हमने इसका प्रतिशत निकाला तो वह पुरुषों और महिलाओं का अलग-अलग निकला। सुंदर पार्टनर के पक्ष में 92 फीसदी पुरुष थे, जबकि महिलाओं में यह प्रतिशत 82 पाया गया। लेकिन, फिर भी साफ है कि दोनों का ही बहुत बड़ा हिस्सा 'सुंदर' दिखने वाले जोड़ीदार के ही पक्ष में है।

अध्ययन से पता चला कि पैसे वाले लोगों में सुंदर जोड़ीदार की चाहत सबसे अधिक होती है। लेकिन, धनी महिलाएं ऐसा पुरुष साथी चाहती हैं जिनकी आय नियमित हो और बहुत ज्यादा हो। अधिक पढ़े-लिखे पुरुष ऐसी महिला पार्टनर पसंद करते हैं जो सुंदर भी हो और छरहरी भी।
http://hindi.news24online.com

Post a Comment

Previous Post Next Post