ऐसा अस्पताल जहां भूत-प्रेत करते हैं इलाज



गोरखपुर, (उत्तरप्रदेश)- भारत को यूं ही विविधताओं का देश नहीं कहा जाता. यहां अक्सर अजीबोगरीब चीज़ें देखने-सुनने को मिल जाती हैं. और यदि आप उत्तरप्रदेश और बिहार के भीतर या आस-पास के इलाके में रहते हैं तो फ़िर इसकी सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं. तो ख़बर यह है कि, उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में एक अस्पताल है जहां डॉक्टरों के बजाय भूत-प्रेत इलाज करते हैं.
जी हां, चौकिए मत यह बिल्कुल सच है. गोरखपुर में एक गांव है रायगंज, इस गांव में एक ऐसा अस्पताल है जिसमें मरीजों की बीमारी का इलाज भूत-प्रेत करते हैं, और वो भी बिना किसी दवा और ऑपरेशन के.

आख़िर कैसे होता है इन मरीजों का इलाज?

यहां जो भी मरीज इलाज के लिए पहुंचता है, उसे अस्पताल के बाहर एक कीचड़ भरे गड्ढे में कूदना पड़ता है. लोगों का मानना है कि उस गड्ढे में रहने वाले भूत-प्रेत मरीज का इलाज करते हैं. इसी वजह से यहां तांत्रिकों और ओझाओं की भरमार है.

यहां रहने वाले तांत्रिकों का दावा है कि यहां जो भी मरीज आते हैं वे भले-चंगे होकर जाते हैं. यहां आने वाले लोगों का यह भी कहना है कि इन ओझाओं के पास एक चमत्कारी छड़ी है, जिसे वे मरीजों के इलाज हेतु इस्तेमाल करते हैं.


Source: tpfindia
अब इसमें कितनी सच्चाई है और कितना झूठ, इसे तो ईश्वर ही जानता है. मगर आज जब हम चिकित्सा और टेक्नोलॉजी के मामलों में इतना आगे जा चुके हैं. आज जब मानव चंद्रमा से लेकर दूसरे ग्रहों पर कदम रख चुका है. वहीं हम आज भी ऐसे दकियानूसी बातों और चिकित्सा में विश्वास रखते हैं.
This information is taken from: news18

Post a Comment

Previous Post Next Post