मर्दों के गले लगकर सोने के लिए 1 घंटे में लेती हैं 3 हजार रुपये





नई दिल्ली (19 सितंबर):
जैकी सैमुअल एक अनजान मर्दों के गले लगकर सोने से पैसे कमाकर अपनी पढ़ाई और बेटे का खर्च उठा रही हैं। वह रोजाना इस तरह सोने के बदले करीब 14 हजार रुपये और प्रति घंटे करीब साढ़े 3 हजार रुपये लेती हैं।


न्यू यॉर्क के रॉचेस्टर की रहने वाली 32 वर्षीय सैमुअल ने पैसों की कमी के कारण लिपटकर सोने के प्रफेशन को अपनाया। उनका कहना है कि इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। वह एक हफ्ते में सैनिकों से लेकर पेंशनर तक, तकरीबन 30 पुरुषों के साथ इस तरह वक्त बिताती हैं।


उनके मुताबिक, इस दौरान किसी भी तरह की अश्लील हरकत पर पाबंदी है।  वह बताती हैं कि उसके कुछ पुराने कस्टमर ऐसे हैं, जिनकी पत्नियों की मौत हो चुकी है। कुछ ऐसे भी हैं, जो पहली बार लड़की के साथ सोने का अनुभव लेना चाहते हैं। कुछ अपनी घरेलू परेशानियों से घिरे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post